Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

विशेष संवाददाता 16-09-2024
img-20240916-wa01802914975928621637664.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। गंगा के भयावह विभीषिका से नगर के निचले हिस्से सहित तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। गंगा के रौद्र रुप से जलस्तर खतरे के निशान से काफी उपर हो गया है। एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही गंगा का जलस्तर अपराह्न 4 बजे तक 63.420 मीटर होकर जलस्तर स्थिर हो गया है। लगातार बढ़ रहा जलस्तर से तटवर्ती इलाकों के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी आ गया है जिससे लोग काफी भयभीत हो गये है। स्थानीय नगर के बलुआ घाट स्थित श्मशान घाट पूरी तरह डूब गया है तथा पानी साई मंदिर की कुछ सीढ़ी को डूबा दिया है। बाढ़ आने पर घर गृहस्थी सहित पशुधन को बचाना पशुपालकों के सामने एक बड़ी चुनौती होगी। लेकिन जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस लिए है। लेकिन जलस्तर कब बढ़ने लगेगा यह अभी कोई नहीं जानता।
ज्ञात हो कि गंगा के तटवर्ती इलाकों में ग्राम रामपुर पट्टी, सरनाम खॉ, पाह सैयदराजा, कालनपुर, मलसा, देवरियाँ, पाह सैय्यदराजा, सब्बलपुर, मंझरीया, चितावनपट्टी, राघोपुर, जगदीशपुर व रघुनाथपुर बाड़, जीवपुर बाड़, सब्बलपुर बाड़, मतसा बाड़, देवरिया बाड़ सहित कई आबादी क्षेत्रों में बाढ़ आ जाता है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की नजर गंगा के जलस्तर पर पैनी बनी हुई है। बाढ़ आते ही अपने पशुधन सहित घर-गृहस्थी को बचाया जा सके। प्रशासन लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देख काफी गम्भीर है तथा तटवर्ती इलाकों का दौरा भी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर बाढ़ चौकी की स्थापना कर लेखपालों को निर्देशित किया जा चुका है तथा बाढ़ शरणालय को भी क्रियाशील कर दिया गया।

Post navigation

Previous: मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार:मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश
Next: गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्र का डीएम ने लिया संज्ञान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.