Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार:मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश

विशेष संवाददाता 16-09-2024
img-20240916-wa01913896619371250932046.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण इलाकों में ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूम-धाम, अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। घरों, मस्जिदों को भव्य तरीके से सजाया गया था जिससे पूरा वातावरण उत्सव मय हो गया। इस पर्व पर मुस्लिम समाज ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का आयोजन किया। जुलूस के दौरान लोग बीच-बीच में रुक कर नाते पाक पढ़ते रहे और नारे तकबीर और नारे रिसालत की गूंज पूरी वातावरण में फैल गया। जुलूस में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार चक्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे थे। मौलानाओं ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रबीउल अव्वल के पाक माह में रसूल के जन्मदिन पर घर और इबादतगाहों को रोशनी से सजाया जाता है। यह पर्व आपसी मोहब्बत और मिल्लत का पैगाम देता है। मुल्क में अमन चैन और हिफाजत के लिए दुआ की गई और इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों से अपील की गई। सुबह 8:00 बजे निकले जुलूस में बुद्धिपुर ,पठान टोली, चौधरी मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, अंसारियन मोहल्ला, सुब्हानटोली के सैकड़ो मुसलमान इस जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान एसडीएम अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी आशेष नाथ सिंह, रविकांत सिंह द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कड़े प्रबंध किए गए। पूर्व सभासद सलीम अहमद ने अपने मोहल्ले में संपूर्ण जुलूस को शिरनि बटवाई।
नगर पालिका परिषद रोड से होते हुए यह जुलूस एनएच 24 सड़क से वापस लौटकर मदरसा रजाई हबीब सहन पहुंचा तत्पश्चात फातिहा ख्वानी आयोजित हुई।
मौलाना तनवीर राजा ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने जो रास्ता हमें बताया है उस पर चलकर हम केवल इस दुनिया में ही नही बल्कि उस आखिरत की दुनिया में भी कामयाब हो सकते हैं। उक्त अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर पुलिसकर्मियों की सख्त तैनाती प्रशासन द्वारा की गई थी।
इस अवसर पर मौलाना जैनुल्लाबदीन, तनवीर रजा, सलीम अहमद पूर्व सभासद, नेसार खान, सज्जाद खा, शहजाद, प्रिंस खलीफा , अकील खुरैशी, असलम, नेहाल मंसूरी आदि समेत सैकड़ो मुस्लिम बंधु शामिल रहे।

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक पर मिला लकड़ी का बोटा
Next: एक सेन्टीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.