Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गंगा का रौद्र रूप थमते ही कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा

विशेष संवाददाता 18-09-2024
IMG-20240918-WA0245.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। गंगा का रौद्र रूप थमते ही कर्मनाशा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के गाँवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुसने लगा है तथा तटवर्ती ग्राम गायघाट, धुस्का बाढ़ से घिर गया है तथा देवढ़ी, जबुरना, घरोहिया सहित अन्य गॉव में बाढ़ तेजी से अपना पाव पसार रहा है। कर्मनाशा की भयावह विभीषिका से तटवर्ती इलाकों भय व्याप्त है तथा सभी लोग बाढ़ पर नजर बनाये हुए है।
कर्मनाशा का कहर ऐसे ही जारी रहा तो पूरा तटवर्ती इलाका बाढ़ की चपेट में आ जायेगा। अभी तक बाढ़ निचले इलाकों के गॉव तक अपना पॉव पसार चुका है।
गायघाट गॉव के अन्दर तक बाढ़ का पानी घुस गया है तथा सम्पर्क मार्ग डूब गया है। जिससे ग्रामीणों को पशुओं व पशुओं के चारा को बचाने के लिए प्रयत्नशील हो गये है। जबकि धुस्का ग्राम के मल्लाह बस्ती व मुसहर बस्ती बाढ़ से घिर गया है तथा पानी गॉव की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। देवढ़ी ग्राम स्थित राम-जानकी मंदिर बाढ़ से घिर गया। कर्मनाशा के तटवर्ती गाँवों के लोग बढ़ते पानी को देख काफी परेशान है। गायघाट व धुस्का के ग्रामीणों ने बताया कि पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो पूरा गॉव बाढ़ की चपेट में आ जायेगा। बुद्धवार की दोपहर से ही नदी में बढ़ाव शुरू हुआ है तथा देखते ही देखते पानी गॉव में घुस गया।
ज्ञात हो कि बीते 16 सितम्बर को शाम 5 बजे नौगढ़ बांध से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मूसाखाड़ बांध का जलस्तर भी अपने क्षमता को पार कर लिया है। यह पानी लतीफ साह बांध से होते हुए कर्मनाशा नदी के जलस्तर को बढ़ा रहा है। कर्मनाशा नदी के बढ़ने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार राजस्व टीम के साथ गायघाट व धुस्का गॉवों का निरीक्षण कर बाढ़ का हाल जाना तथा बाढ़ प्रभावित गॉवों में नाव का प्रबन्ध करने हेतु मातहतों को निर्देशित किया तथा ग्रामीणों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बाढ़ पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। आपात परिस्थितियों के लिए प्रशासन तैयार है तथा राहत और बचाव दल को मुस्तैद कर दिया गया है तथा कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय है।

Post navigation

Previous: डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया सख्त निर्देश
Next: गंगा नदी का कहर जारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.