Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

निषाद समुदाय कल्याण समिति की गई बैठक विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

विशेष संवाददाता 21-09-2024
khabarimg

जमानिया। नगर के सतुआनी घाट शिव मंदिर परिसर में शनिवार को निषाद समुदाय कल्याण समिति की बैठक की गई। जिसमें नदी में नीलामी करने के संबंध में चर्चा की गई और एक स्वर से उसका विरोध किया गया।
समिति के अध्यक्ष शेष नाथ चौधरी ने कहा कि गंगा नदी में मत्स्याखेट ⁄ पट्टा नीलामी करने की तैयारी की जा रही है। जिसका निषाद समुदाय विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि पट्टा होने छोटे मछुआरों को दिक्कत होगी और जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पट्टा होने के बाद ठेकेदारी प्रथा शुरू हो जाएगी और छोटे गरीब मछुआरों को ठेकेदार के सामने मछली मारने के लिए गिडगिडाना पडेगा। संगठन मंत्री रमेश निषाद ने कहा कि ठेकेदार के रहमत पर मछुआरे आश्रित हो जाएगें। इससे तानाशाही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा मां है और मां की नीलामी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा मां हम मछुआरों का पालन पोषण करती है। मछली मार कर जीवन यापन करते है। पट्टा हो जाने से मछुआरों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी। जिसके बाद निषाद समुदाय कल्याण समिति के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की और मां गंगा की नीमाली रोकने की संषर्घ जारी रहेगा। इस अवसर गणेश चौधरी‚ लक्ष्छी राम निषाद‚ मिश्रीलाल निषाद‚ संतोष निषाद‚ लाल बाबू निषाद‚ सनोहर निषाद‚ बंपत निषाद‚ भोला‚ महेन्द्र निषाद‚ महावीर निषाद‚ बलराम निषाद‚ उमेश निषाद आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानिया को जिला बनाने को लेकर कांग्रेस के पदाधिकार ने जिलाधिकारी को दिया पत्र
Next: कुर्क शुदा भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप जांच के आदेश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.