Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

आरपीएफ जवानों की हत्या में वांछित पच्चास हजार इनामियां पुलिस मुठभेड़ में धराया

विशेष संवाददाता 22-09-2024
IMG-20240922-WA0049.jpg

गाजीपुर। कोतवाली गहमर पुलिस टीम द्वारा दो आरपीएफ जवानों की हत्या में वांछित पचास हजार रुपये के इनामियां बदमाश को पुलिस ने दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 व दो खोखा कारतूस तथा अवैध देसी शराब से भरा एक बैग भी बरामद कर लिया‌। घायल अभियुक्त रवि कुमार पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ग्राम धंडिहा थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा राज्य बिहार का निवासी है।
बताते चलें कि अपराध एवम् अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक गहमर चौकी प्रभारी बारा, चौकी प्रभारी देवल व चौकी प्रभारी सेवराई मय टीम के साथ बारा बैरियर पर मौजूद थे। वहीं पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध शराब तस्कर बारा कला रेलवे हाल्ट स्टेशन पर बैग मे शराब लेकर मौजूद है। वह बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर मय फ़ोर्स के साथ उस अभियुक्त को पकड़ने हेतु बारा कला हाल्ट स्टेशन के समीप पहुचे तो देखा कि एक़ व्यक्ति काला बैग लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है‌ जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह भागने लगा। पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास पर वह प्लेटफार्म के बगल मौजूद पेड़ व टंकी के चबूतरे की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायर करने लगा । पुलिस की जबाबी फायरिंग में उसके बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । पुलिस टीम ने उसे पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी भदौरा गहमर गाजीपुर उपचार हेतु पहुंचाया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मै जनपद गाजीपुर के गहमर थाने से दो आरपीएफ के जवानों कि हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा हूँ जब आप लोगों ने मुझे रोका तो पकड़े जाने के डर से भागने लगा और पकड़ा न जाऊ इसलिए पुलिस पर फायरिंग किया था। उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। मुठभेड़ टीम/गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्र मय टीम, उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी बारा, उप निरीक्षक शिवपूजन बिन्द चौकी प्रभारी देवल एवं उप निरीक्षक पुष्पेश कुमार दुबे चौकी प्रभारी सेवराई शामिल रहे। ‌

Post navigation

Previous: सभासद ने लगाया आरोप भ्रष्टाचार का अड्‌डा बन गई नगर पालिका
Next: जखनियां तहसील के नये एसडीएम होंगे रवीश गुप्ता

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.