Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

झारखंड प्रांत के जमशेदपुर में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया के छात्र ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में मारी बाजी

विशेष संवाददाता 28-09-2024
IMG-20240927-WA0207.jpg

जमानिया। सीबीएसई की ओर से ईस्ट जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में ब्रोंच मेडल प्राप्त कर नेशनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। जिसको लेकर शुक्रवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक रेशु जालान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सीबीएसई द्वारा झारखंड प्रांत के जमशेदपुर टाटा में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार उपाध्याय ने तृतीय स्थान पाकर पूरे गाजीपुर जिले का नाम रोशन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय इस बार सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि आदित्य कुमार उपाध्याय नेशनल के लिए चयनित हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर बहुत कम अंकों का फर्क था। जिसके बाद विद्यालय के छात्र आदित्य और कोच मोहम्मद शफी का माल्यार्पण एवं मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने की बधाई देकर उत्साहित किया। जिसके बाद उन्होंने खो—खो‚ फुटबॉल की टीमो को शुभकामनाओं के साथ कोच के दिशा निर्देशन में विद्यालय से सुल्तानगंज और वाराणसी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह, तापेश्वर शर्मा, आरपी सिंह , कुणाल राय , बलवीर सिंह , रमेश सिंह, सीमा जयसवाल‚ मिथिलेश सिंह, अमृता सिंह‚ पूजा गुप्ता आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

फोटो भी

Post navigation

Previous: आधारभूत संरचना की कमी से जूझ रहे हैं पूर्वांचल के अधिकांश क्रीड़ांगन एवं व्यायामशालाएँ: दिलीप कुमार सिंह
Next: जंगीपुर थाना पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी चार लाख के अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.