Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जंगीपुर थाना पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी चार लाख के अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 28-09-2024
img-20240928-wa02557533124714141549430.jpg

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को दो चारपहिया वाहन सहित चार हरियाणवी अन्तर्राज्यीय शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 380 लीटर अंग्रेजी शराब व अवैध असलहा बरामद कर लिया। बरामद शराब की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस टीम को यह सफलता शुक्रवार को अपरान्ह करीब सवा तीन बजे अरशदपुर तिराहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग के दौरान मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों में शनि पुत्र भूपेन्द्र निवासी 249/6, वत्स कालोनी थाना लाइनपार जनपद झज्जर हरियाणा, सागर पुत्र हवा सिंह निवासी ग्राम राई थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा, विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र हवा सिंह निवासी ग्राम राई थाना राई जिला सोनीपत हरियाणा, मोहित कुमार पत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बहादुरगढ़ थाना लाईनपार जिला झज्जर हरियाणा रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 507 बोतल प्रत्येक 750एम एल रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडर व्हिस्की व दो चार पहिया गाड़ी, चार फर्जी नम्बर प्लेट तथा एक देशी तमन्चा 0.315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम हरियाणा से कम दामो मे शराब खरीदकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जाकर बेचते हैं। हम लोग हरियाणा के निवासी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थाना जंगीपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी चौकी प्रभारी मण्डीसमिति थाना जंगीपुर, मुख्य आरक्षी आफताब खान, आरक्षी अभिनव कुमार, गुलाब सिंह, सुनील कुमार सरोज, कन्हैया यादव, संजीव कुमार तथा सौरभ यादव थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल

Post navigation

Previous: झारखंड प्रांत के जमशेदपुर में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया के छात्र ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में मारी बाजी
Next: सत्यम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.