Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा का गांधी प्रेम एक दिखावा- जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

विशेष संवाददाता 02-10-2024
IMG-20241002-WA0292.jpg

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर ध्वजारोहण , विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और सार्वजनिक जीवन में सत्य, अहिंसा,ईमानदारी और नैतिकता का पालन करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने गांधी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी और शास्त्री जी व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उन्होंने कहा कि इन दोनों महापुरुषों में देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी थी।इन दोनों महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन सरलता और सादगी से बिताया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व यह संदेश देते हैं कि शारीरिक कद काठी से ज्यादा मानसिक और नैतिक इच्छा शक्ति ज्यादा प्रभावी होती है। अहिंसा के रास्ते रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाना वह भी बड़ी ताकतों के विरुद्ध यह गांधी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव हुआ। इन्हीं सबके चलते गांधी राष्ट्रपिता, महात्मा और बापू बने। विदेशी आक्रमकता के खतरे के दृष्टिगत “जय जवान जय किसान” का शास्त्री जी ने दूरदर्शी नारा देकर जन मानस को प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन के क ई पहलूओं का उल्लेख करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति से नैतिकता के साथ अपने को सबल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा के गांधी प्रेम को झूठा और दिखावा बताते हुए कहा कि आजादी के बाद गांधी की विचारधारा को फ़ैलाने के दृष्टिकोण से बनायी गयी सर्व सेवा संघ के भवन को गिराने वाले लोगों का गांधी प्रेम मात्र सियासी दिखावा‌ है। उन्होंने कहा इस देश में गांधी की विचारधारा को जिंदा रखने की जरूरत है। गांधी के वसूलों पर ही चलकर देश आगे बढ़ेगा और इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,अशोक कुमार बिंद, अरूण कुमार श्रीवास्तव, शौर्या सिंह, आत्मा यादव,अक्षय यादव, ,सदानंद यादव,डॉ समीर सिंह,दिनेश यादव, तहसीन अहमद, ,उपेन्द्र यादव,रजनीकांत यादव, जमुना यादव, परशुराम बिंद, प्रभुनाथ राम, कुमार भारती,अनुराग यादव, संतोष यादव, जयराम यादव, राजेश यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, सुग्गु यादव, रामाशीष यादव, लड्डन खां, हरवंश यादव आदि उपस्थित थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा

Post navigation

Previous: पुलिस विभाग को मिली बड़ी सफलता 6 लाख के अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत सरजू पाण्डेय पार्क में वेस्ट टू वंडर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.