Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस विभाग को मिली बड़ी सफलता 6 लाख के अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 02-10-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241002-WA0283.jpg

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने वीरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थी कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि गाजीपुर की तरफ से एक ट्रक जिसके बाडी पर UP54AT5665 लाल रंग से पिछले बम्फर पर लिखा है। जो अवैध शराब लादकर बिहार जाने वाला है। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर रात्रि गस्त में मामूर दरोगा राजकुमार यादव व दरोगा दयाशंकर सिंह अपने टीम के साथ व चीता मोबाईल कर्मचारीगण कांस्टेबल राजू कुमार व कांस्टेबल पवन कुमार सिंह को भारत पेट्रोलियम अजईपुर पर तलब कर चेकिंग कर रहे थे कि दौराने चेकिंग मुखबिर खास ने एक ट्रक को इशारा कर हट बढ़ गया। जिसको रोकवाकर चेक किया गया तो ट्रक से 100 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब कुल (4800टेट्रा पैक) कीमत लगभग 6,00,000 रुपये का बरामद हुआ। जिस पर लिखे नम्बर को ई चालान एप्प से चेक किया गया तो उक्त नम्बर फर्जी पाया गया। मौके से बरामदशुदा वाहन व शराब को कब्जे में लिया गया एवं मौके से दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को समय करीब 01.45 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण राजेश कुमार राय (23) पुत्र सीताराम निवासी भातुचकिया थाना बड़हरा जनपद आरा भोजपुर बिहार व छोटक कुमार उर्फ टुकुड़ू (27) पुत्र पुत्तुल महतो निवासी बबुरा थाना बड़हरा जनपद आरा भोजपुर बिहार है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना भाँवरकोल, आबकारी निरीक्षक एश्वर्या गंगावार क्षेत्र 3 मुहम्मदाबाद, उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह भांवरकोल, उप निरीक्षक राजकुमार यादव भांवरकोल, हेड कांस्टेबल रुकेश कुमार आबकारी क्षेत्र 3 मुहम्मदाबाद, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार थाना भांवरकोल, कांस्टेबल गौरव राय थाना भांवरकोल, कांस्टेबल चालक कमलेश थाना भांवरकोल, कांस्टेबल हरीश रावत भांवरकोल आदि शामिल थे।

Post navigation

Previous: गांधी जी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अहम योगदान: प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय
Next: भाजपा का गांधी प्रेम एक दिखावा- जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.