Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

विशेष संवाददाता 03-10-2024
IMG-20241003-WA0278.jpg

गाजीपुर। सिद्ध पीठ हथियाराम मठ जखनियां में शारदीय नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिवस बुढ़िया माता का हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया मठ के पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महाराज के तत्वावधान में नवरात्र पर्यंत चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया पूरा मठ परिसर फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया था महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने बताया कि शारदीय नवरात्र में महा पूजा एवं शतचंडी पाठात्मक महायज्ञ चल रहा है जिसके मुख्य आचार्य सुरेश त्रिपाठी एवं वैदिक वृन्द द्वारा किया जा रहा है जिसके मुख्य यजमान शिवानंद सिंह झुन्ना स परिवार हैं वहीं अन्य शिष्य मंडली में मठ परिवार के वाराणसी सहित हथियाराम के लोग हैं सुबह पूजन अर्चन के बाद महामंडलेश्वर श्री द्वारा महाप्रसाद के भंडारे का शुभारंभ भी किया गया उन्होंने आए भक्तों से कहा कि वे मठ में दर्शन पूजन के बाद महाप्रसाद अवश्य लें नवरात्र में हथियाराम मठ पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती है सुरक्षा की व्यवस्था को देखते हुए सिद्ध पीठ हथियाराम चौकी सहित कोतवाली भुडकुडा एवं पीएसी बल तैनात किया गया है।

Post navigation

Previous: जेंडर चैम्पियंस और मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Next: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.