Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत

विशेष संवाददाता 26-10-2024
10000211611520717207788590740.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित एक निजी विद्यालय के पास शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पीएम के लिए शनिवार की सुबह गाज़ीपुर भेज दिया और जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवराई गांव के करवानिया डेरा निवासी सोनू पासी (29) जमानिया अपने रिश्तेदारी में आया था। देर रात करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच कसेरा पोखरा गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा कर सड़क पर गिर गया। जिसे राहगीरों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रवि रंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचे परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। घटना के बाद पत्नी रीता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन पुत्रियों है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशीष नाथ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सेवराई गांव निवासी सोनू की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Post navigation

Previous: डीएम और एसपी ने रुट मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Next: थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की सुनी फरियाद

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.