Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मौसी बनाती रही रील ,देखते ही देखते पांच वर्षीय बच्ची गंगा में डूबी लाईव वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता 04-11-2024
1000038025.jpg

गाजीपुर। सोमवार को सैदपुर नगर स्थित पक्का घाट पर परिजनों के साथ नहाते समय, एक 4 साल की बच्ची की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मौसी इंस्टाग्राम के लिए रील बना रही थी। जिसमें उस बच्ची के डूबने का दृश्य भी रिकॉर्ड हुआ है, लेकिन उसे इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा कर, शव परिजनों को सौंप दिया है।

छठ के लिए तान्या को लेकर, मायके आई थी उसकी मां-

बता दे कि वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहा गांव निवासी संदीप पांडे की पत्नी अंकिता पांडे अपने 4 वर्ष की इकलौती बच्ची तान्या को लेकर, छठ पूजा के लिए अपने मायके सैदपुर के बौरवां गांव अपने पिता कपिल मिश्रा के घर आई थी। सोमवार को अंकिता अपनी बहन स्मृति, भाभी अर्चना और माँ लक्ष्मिना के साथ अपनी 4 वर्ष की पुत्री तान्या को लेकर, सैदपुर नगर के पक्का घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी।

स्टाग्राम के लिए मौसी बनाती रही रील डूबती रही तान्या, नहीं लगी घटना की भनक-

मौसी के बड़े बच्चों के साथ तान्या, उसकी मां तथा नानी गंगा नदी में स्नान कर रहीं थीं। वही तान्या की मौसी स्मृति बाहर खड़े होकर, सबके स्नान का वीडियो इंस्टाग्राम के लिए रील बना रही थी। इसी दौरान तान्या गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। एक बार उसका पैर बाहर दिखा, दूसरी बार उसका सर, इसके बाद वह डूब गई। पूरी घटना उसके मौसी की इंस्टाग्राम वीडियो में रिकॉर्ड भी हुई, लेकिन तान्या के मौसी को तान्या के डूबने की भनक तक नहीं लगी।

घटना के डेढ़ घंटे बाद नदी से निकाली गई तान्या-

कुछ देर बाद जब तान्या नहीं दिखाई दी, तो सभी उसे ढूंढने लगे। देखते ही देखते परिजनों में चीख पुकार मच गई। जब सभी ने वीडियो को देखा, तो उसमें तान्या डूबती हुई दिखाई दी। जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे गोताखोरों और पुलिस की मदद से तान्या को घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद, घटनास्थल से नदी के बहाव की दिशा में लगभग 50 मीटर आगे ढूंढ लिया गया।

पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सौंपा शव-

वहां से तान्या को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों की इच्छा अनुसार तान्या के शव का पंचनामा कर, उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Post navigation

Previous: प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत से मचा हड़कंप
Next: अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.