Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विभिन्न घाटों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विशेष संवाददाता 06-11-2024
1000041719.jpg

गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सेवराई अन्तर्गत विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सेवराई के नरवॉ घाट गहमर, सोझवॉ घाट गहमर, चक्का बांध घाट, कंकड़हवां घाट, बलुवां घाट, एवं अन्य घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारी कोे घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत, प्रकाश, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो, डस्टबिन की व्यवस्था, कराने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए जिनसे भीड़-भाड़ होने की संभावना हो। उन्होने ऐसे घाट जहां पर अत्यधिक भीड-भाड़ होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया ।
इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, एस0पी0 ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई/ जमानियां, क्षेत्रराधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी सेवराई/जमानियां, अध्यक्ष नगर पालिका जमानियां एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बुजुर्ग घर से लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Next: छठ पर्व को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन, इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.