Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 14-11-2024
1000054751.jpg

गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद व थाना बड़ेसर की पुलिस टीम ने बुधवार को शातिर वांछित चैन स्नैचर को मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। दौराने गिरफ्तारी पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व दो खोखा कारतूस तथा छीनी गयी सोने की गले की जंजीर व बाइक बरामद कर ली। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय सिंह उर्फ भोलू पुत्र स्व श्रीनाथ सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी सिकंदरपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर के रूप में की गयी। उसे पर आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बताया गया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण हेतु विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी द्वारा मय फोर्स अलावलपुर चट्टी पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक पल्सर मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए और लाल गमछा बांधे हुए आता दिखा तो पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए तेजी से मुहम्दाबाद की तरफ भागने लगा| इस पर थानाध्यक्ष बडेसर ने उसका पीछा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यह सूचना प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद को मिला जो पहले से ही यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास वाहन चेकिंग में थे। सूचना मिलने ही प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र द्वारा हाटा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध वाहन चालक की घेराबंदी की गई। वहां पहुंच कर, खुद को पुलिस से घिरा देखकर वह मोटरसाइकिल को रास्ते पर गिराकर झाड़ियो की तरफ भाग कर आड लेकर पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायर करने लगा। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायर किया जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद भेजा गया।
पूछताछ में उसने बदमाश द्वारा बताया गया कि मैं व मेरे साथी बहादुर चौधरी पुत्र शोधन चौधरी ग्राम ददरीघाट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने सारनाथ जनपद वाराणसी में तीन जगह चैन स्नेचिंग की है और वहां से मुकदमें में हम दोनों वांछित हैं। पकड़े जाने के डर से मैं भागा और बचने के लिए आप लोगों पर फायर करने लगा था। गिरफ्तार/मुठभेड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र मय टीम व थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी मय टीम शामिल रहे।

Post navigation

Previous: परिजनों ने प्रेमी संग जाते हुए युवती को पकड़ा तो सुबह फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश
Next: चोचकपुर स्थित मौनी बाबा मेला शुरु

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.