Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

परिजनों ने प्रेमी संग जाते हुए युवती को पकड़ा तो सुबह फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश

विशेष संवाददाता 14-11-2024
1000054750.jpg

गाजीपुर। सैदपुर थानाक्षेत्र के मड़पा गांव में युवती ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। इस मामले में परिजन एक गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के पूर्व ही आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर बिठाया गया था। हुआ ये कि गांव निवासिनी 21 वर्षीय सोनी कुमार पुत्री स्व. बेहफू राम बीती रात खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थी। इसके बाद सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। लोगों के अनुसार, युवती का प्रेम प्रसंग बड़गांव निवासी अन्य जाति के एक मेडिकल स्टोर संचालक से चल रहा था, जिस पर युवती के परिजनों को आपत्ति थी। मंगलवार को वो उसी युवक के साथ जा रही थी तो परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पुलिस चौकी पर बिठा लिया। वहीं मंगलवार की रात कमरे में गई युवती की बुधवार की सुबह फंदे पर लाश लटकी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह करीब 6 बजे बेटी का फंदे पर लटका शव देखते ही मां निर्मला देवी चीखने लगी। परिजनों का आरोप है कि उसके प्रेमी के पास युवती की तस्वीरें थीं, जिनके दम पर वो उस पर दबाव डालता था। उनका आरोप है कि युवती की मौत में उक्त युवक का ही हाथ है, क्योंकि उसका पैर बिस्तर से छू रहा था। साथ ही उसके गले पर भी काफी गहरा निशान है। जबकि पुलिस ने बताया कि युवती की मौत के पहले ही आरोपी को पकड़कर पुलिस चौकी में बिठा दिया गया था। बहरहाल, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका 2 भाई व 3 बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है।

Post navigation

Previous: स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी, चर्चा में संत और सांसद की मुलाकात
Next: पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.