Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी, चर्चा में संत और सांसद की मुलाकात

विशेष संवाददाता 14-11-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000054749.jpg

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी मिर्जापुर में स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे.पिछले दिनों सांसद अफजाल अंसारी ने कुंभ में गांजे को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद से ही संत समाज उनसे खफा था. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि साधु-संतों पर विवादित बयान देने के बाद अफजाल एक बार फिर क्यों साधु-संतों की शरण में जा रहे हैं?
गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी मिर्जापुर में स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे. राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है. पिछले दिनों सांसद अफजाल अंसारी ने कुंभ में गांजे को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद से ही संत समाज उनसे खफा था. देश के कई नामी संतों ने अफजाल के बयानों पर आपत्ति भी जताई थी. इसके बाद गाजीपुर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया था.
मामला शांत होने के बाद अफजाल अंसारी यथार्थ गीता प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे. वहां सांसद अफजाल अंसारी का साधु-संतों ने स्वागत किया. उन्हें यथार्थ गीता की पुस्तक और साल भेंट की गई. इसके बाद सांसद ने स्वामी अड़गड़ानंद से बातचीत की. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि साधु-संतों पर विवादित बयान देने के बाद अफजाल एक बार फिर क्यों साधु-संतों की शरण में जा रहे हैं. क्या उन्हें अपनी गंगा-जमुनी सियासत पर खतरा महसूस हो रहा है?

जीत के बाद मंदिर में टंगवाया था पीतल का घंटा-

सांसद अफजाल अंसारी की बात करें तो वो हमेशा गंगा-जमुनी एकता और तहजीब की बात करते आए हैं. लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अफजाल के कार्यकर्ताओं ने परमेठ गांव के एक शिव मंदिर में पीतल का घंटा बांधने की मन्नत मानी थी. चुनाव जीतने के बाद अफजाल अंसारी ने मौके पर पहुंचकर मंदिर में पीतल का घंटा टंगवाया था.

काशी दास बाबा की पूजा में शामिल हुए अफजाल-

चुनाव के दरम्यान की बेटी ने सदर कोतवाली के एक शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था. वो महिलाओं के साथ भजन कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं. इसका वीडियो भी सामने आया था, जो कि चुनाव के दौरान काफी चर्चा का विषय भी बना था. वहीं उनके भतीजे मन्नू अंसारी जो मोहम्दाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं, उन्होंने बलिया लोकसभा चुनाव प्रचार में माथे पर चंदन का टीका भी लगाया था.
अफजाल अंसारी की गंगा जमुना तहजीब का यह कार्यक्रम इतने पर ही नहीं रुका है. बुधवार को भी वो अपने लोकसभा क्षेत्र के कुर्था गांव में यादव परिवार में आयोजित काशी दास बाबा की पूजा कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति, सास- ससुर व ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज
Next: परिजनों ने प्रेमी संग जाते हुए युवती को पकड़ा तो सुबह फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.