Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति, सास- ससुर व ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 14-11-2024
1000054747.jpg

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्दानपुर लक्ष्मण गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका बंदना सिंह, जिसकी शादी 18 महीने पूर्व 28 मई 2023 को बड़े धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।

ससुराल वालों का आरोप –

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया की वंदना की मृत्यु के पीछे दहेज को लेकर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना है। मृतका के परिजनों का कहना है की शादी में ससुराल पक्ष द्वारा 10 लख रुपए की मांग की गई थी। इस मांग को पूरा करने के लिए पांच लाख रूपए खाते में जमा कराए गए थे और बाकी भी खर्च में लगाया गया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष की मांगे बढ़ती रही और बंदना को बार-बार प्रताड़ित किया गया। मायके पक्ष का दावा है कि वंदना ने अपनी पीड़ा के बारे में उन्हें सूचित भी किया था। लेकिन उन्हें इस बात का आशंका नहीं था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर की आगे की कार्यवाही –

घटना की जानकारी मिलने पर बिरनो थाना प्रभारी बिंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति विकास सिंह, सास-ससुर और गांव के प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि वह मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है कि दहेज के कारण इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता की विषय बनती जा रही है।

Post navigation

Previous: अपराधियों पर नकेल कसना होगी हमारी पहली प्राथमिकता – एसओ दिनेश चंद्र
Next: स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी, चर्चा में संत और सांसद की मुलाकात

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.