Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

चोचकपुर स्थित मौनी बाबा मेला शुरु

विशेष संवाददाता 14-11-2024
10000554601462422076129663945.jpg

गाजीपुर। गंगा नदी के किनारे स्थित करण्डा क्षेत्र के चोचकपुर ग्राम मे स्थित मौनी बाबा धाम एक तपोभूमि व सिद्ध स्थल हॆ। जहां मॊनी बाबा ने जागृत अवस्था मे समाधि ली थी। बाद मे पुनः जिंदा देखॆ गये ऒर कार्तिक पूर्णिमा को दुबारा समाधि ली। मॊनी बाबा मेला पूर्वाचल का ददरी मेला के बाद सबसे मसहूर मेला था।जो करीब एक सप्ताह तक चलता था जिसमे गाजीपुर सहित दूर दराज जनपदो से दुकान दार ,सर्कस,नॊटंकी,जादूगर,झूला लेकर आते थे। मथुरा तथा दरभंगा के कलाकार भी नॊटंकी करते थे।लकङी की दुकाने एक पखवारे तक रहती थी।जिला पंचायत द्वारा विजली,पानी,सुरक्षा ब्यवस्था सहित दर्जनो सरकारी स्टाल लगाये जाते थे। मॊनी बाबा धाम चोचकपुर के महन्थ सत्यानन्द यति जी महाराज ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा पिछले तीन वर्ष से दुकानदारो तथा अन्य लोगो को निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराने तथा बिजली,पानी,सुरक्षा तथा अन्य सुविधा उपलब्ध कराने से दुकाने प्रति वर्ष बढ रही हॆ। साथ ही साथ मंदिर का जिर्णोध्दार कराने का कार्य मंदिर समिति व दान दाताओ के माध्यम से चल रहा हॆ। इस धाम के बारे मे एक रोचक कथा प्रचलित हॆ।मॊनी बाबा जखनियां क्षेत्र के कनुवान गांव के गोसाई परिवार मे पेदा हुए थे।धार्मिक प्रवृति वाले मॊनी बाबा कनुवान से नित्य गंगा स्नान करने चोचकपुर घाट पर आते थॆ।कहा जाता हॆ कि गंगा पार चंदॊली जनपद के मेढवा गांव की रहने वाली एक ग्वालिन नित्य गंगा पार कर दूध बेचने के लिए आती थी।एक दिन देर होने के कारण कोई नाव नही मिली परेशान होकर बाबा के चरणों मे गिर पङी।बाबा ने कहा मेरे पीछे चलो ।बाबा गंगा मे प्रवेश कर चलते गये ग्वालिन भी पीछे- पीछे चल पङी।गंगा पार करने के बाद बाबा ने कहा इस बात की चर्चा किसी से न करना,वरना पत्थर का रुप धारण करना पङेगा।देर रांत्री तक जब ग्वालिन घर न पहुंचने पर परिवार वाले संदेह कर मारने पीटने लगे।अगले दिन महिला अपने परिजनो को लेकर बाबा के पास आयी ओर सही- सही बात परिजनो को बता दी चमत्कार की बात बताते ही महिला तत्काल पत्थर बन गयी।मंदिर परिसर के समीप ग्वालिन की समाधि बनायी गयी हॆ जिसे अहिरिनियां माई के नाम से जाना जाता हॆ।

Post navigation

Previous: पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
Next: भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.