Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

धूम धाम से मनाया गया लेखपाल संघ का स्थापना दिवस

विशेष संवाददाता 14-11-2024
100005584020057975312799731.jpg

जमानिया। तहसील सभागार में गुरुवार को लेखपाल संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। लेखपालों ने गरीबों में फल और कंबल का वितरण किया।
सबसे पहले लेखपालों ने संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राम‚ तहसील अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य लेखपालो ने एक एक कर माल्यार्पण किया। जिसके बाद सभी लेखपालों ने गरीब असहाय लोगों को फल एवं कंबल का वितरण किया। जिला अध्यक्ष रमेश राम ने कहा कि लेखपाल अपने अपने हल्के में जाकर लोगों से खुद उनकी समस्याओं के बारे में पूछें और उसका तुरन्त निस्तारण करने की कोशिश करें। जनता की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करनी चाहिए। समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ का नारा है कि लेखपाल संघ का हाथ गरीब, मजदूर, मजलूम के साथ। उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार से लेखपालों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बल्कि इसके लिए अधिकारियों से लड़ाई तक लड़ी जाएगी। जिसके बाद लेखपालों ने सामूहिक रूप से फलका वितरण किया। इस अवसर पर विनीत सिंह‚ विजय कुमार‚ ईश्वर कुमार‚ नितेश यादव‚ राजकुमार पासवान‚ जनार्दन रा‚व अतुल रंजन राय‚ संदीप कुमार‚ तौकीर हसन‚ शिव प्रताप सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में तहसील जमानिया के अंतर्गत हेतिमपुर में कंबल एवं फल वितरण किया गया।

Post navigation

Previous: युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान
Next: यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र,छात्राओं को किया गया जागरूक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.