Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

आलू व्यापारी से 3 लाख रूपए लेने के बाद भी माल न भेजने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 13-01-2025
98 (2)

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बिरनु गांव निवासी बहादुर सिंह कुशवाहा, जो आलू व्यापारी हैं, ने मैनपुरी के नवलपुर फुलैया गांव निवासी रोहित नंद शाक्य उर्फ राहुल शाह पर ₹3 लाख एडवांस लेने के बावजूद आलू न भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर 2024 को 30 टन आलू की डील ₹5,10,000 में तय हुई थी। उन्होंने एडवांस के तौर पर रोहित नंद के खाते में ₹2,50,000 यूपीआई के माध्यम से भेजे, जबकि अन्य व्यापारी अविनाश कुमार गुप्ता ने ₹50,000 की राशि भेजी। कुल ₹3,00,000 देने के बावजूद आरोपी ने आलू नहीं भेजा। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले बहाने बनाता रहा और अब आलू देने या पैसा वापस करने से इनकार कर रहा है। साथ ही धमकी दी है कि ज्यादा फोन किया तो जान से मरवा देगा। जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: पैसे मांगने पर पिता की पिटाई, बेटे पर मुकदमा दर्ज
Next: ट्रामा सेंटर को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.