Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस से बचने की कोशिश में पलटी गोवंश से लदी स्कॉर्पियो, तस्कर फरार

विशेष संवाददाता 21-01-2025
87 (7)

जमानिया। रेलवे स्टेशन के पास कांशीराम आवास के निकट मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे गोवंश लेकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुलिस से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार कस्बा की ओर से स्टेशन की ओर एक स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से जाती हुई दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। पुलिस से बचने के फिराक में वाहन चालक ने गति बढ़ा दी और तेजी से जमानिया स्टेशन की ओर जाने लगा। जैसे ही वाहन बडेसर मोड के पास पहुचा तो उसने वाहन चंदौली जनपद की ओर जाने वाले मार्ग की तरफ मोड़ दिया और कांशीराम आवास के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वहीं वाहन चालक एवं खलासी मौके से भाग निकला। वही पीछे से पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से गोवंशों को बाहर निकाला। जिसमें से एक मृत पाया गया। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने ईओ संतोष कुमार की मौजूदगी में सभी जीवित गोवंशों को कान्हा गौशाला भेज दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने घायल पशुओं का परीक्षण किया। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहन को बाहर निकलवाया और कोतवाली ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन में पांच गोवंश लदे थे। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तस्करी रैकेट के पीछे जुड़े लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Post navigation

Previous: समाजसेवी मनोज बाबा ने गरीबों में बांटे 140 कंबल
Next: 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.