Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

संत राजू दास के बयान पर समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका

विशेष संवाददाता 23-01-2025
47 (8)

गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा ने संत राजू दास द्वारा समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान का कड़ा विरोध किया। बुधवार को जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर संत राजू दास का पुतला फूंका गया और उत्तर प्रदेश सरकार से उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

संत राजू दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी नेता अखिलेश यादव के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कुंभ मेले में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर विवादित बयान देते हुए असंवेदनशील मानसिकता का परिचय दिया। इसे लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के विचार आज भी युवाओं और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके प्रति बढ़ते समर्थन से घबराकर संत राजू दास ने यह शर्मनाक बयान दिया है, जिसे समाजवादी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस प्रदर्शन में समाजवादी युवजन सभा और छात्र सभा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश सचिव कमलेश यादव, विक्की यादव, महासचिव मनीश्वर यादव, उपाध्यक्ष अशोक यादव, अनिल यादव, पंकज यादव, मनीष यादव, ओम प्रकाश यादव, सुब्बू यादव, अनुराग यादव, धीरज यादव, मिथिलेश यादव, हर्ष यादव, संदीप यादव, महिला सभा महासचिव रीना यादव, ममता यादव सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से संत राजू दास की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ऐसे बयान न केवल समाजवादी विचारधारा का अपमान हैं, बल्कि समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं।

समाजवादी कार्यकर्ताओं की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि संत राजू दास के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि यह विरोध मुलायम सिंह यादव की गरिमा और समाजवादी विचारधारा की रक्षा के लिए है।

Post navigation

Previous: अभाविप ने लगाया रक्तदान शिविर
Next: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.