Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे युवक की गई जान

विशेष संवाददाता 25-01-2025
khabarlogo

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के गुम्मा अटकहींया गांव निवासी सनी राजभर (30 वर्ष), पुत्र रामसेवक राजभर, शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल गए थे। वापस लौटते समय भोवापुर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।

राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही सनी राजभर की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह बेहद सरल और सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे। सनी शादीशुदा थे और उनके दो जुड़वां बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी मौत की खबर से परिजनों के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सनी राजभर मुंबई में फूल-माला का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और हाल ही में छुट्टी पर घर आए हुए थे। इस घटना को लेकर जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Post navigation

Previous: रंगोली‚ पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता और रैली निकाल कर मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Next: सदर विधायक ने लिखा मंत्री को पत्र

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.