Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सडक हादसे में बृद्ध की गई जान‚ चालक फरार

विशेष संवाददाता 27-01-2025
147 (3)

जमानियां। थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रामजी राय शाम को अपना खेत देखने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह दैयतरा बाबा स्थान के पास पहुंचे, पिकअप वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे रामजी राय उसके नीचे दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से गाड़ी को उठाकर मृतक का शव बाहर निकाला गया।  मृतक के चचेरे भाई ओमप्रकाश राय ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी और वाहन चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। यह दर्दनाक घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में रामपुर पट्टी सरनाम खांं निवासी रामजी राय की मौत हुई है। शव का कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में पुलिस ने किया पैदल गश्त व रूट मार्च, जनता में सुरक्षा का संचार
Next: जिलाधिकारी ने ताजपुर डेहमा मॉडल गांव में विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.