Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जमानियाः तेज रफ्तार वाहन ने ली रामजी राय की जान, चालक मौके से फरार

विशेष संवाददाता 28-01-2025
khabarlogo

जमानिया। थाना जमानिया क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां नंबर 1 गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार टाटा पिकअप वाहन पलटने से रामजी राय (60) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे दैयतरा बाबा देवा बैरनपुर के पास हुआ। जिस पर पुलिस ने एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

मृतक रामजी राय खेत देखने जा रहे थे, तभी तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे अज्ञात चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन पलटने के बाद रामजी राय उसके नीचे दब गए। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों और पुलिस ने जीसीबी मशीन की मदद से वाहन को हटाकर मृतक के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी और उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post navigation

Previous: जमानियाः सरस्वती पूजा की तैयारी में जुटे मूर्तिकार, मां सरस्वती की प्रतिमा निर्माण जोरों पर
Next: जमानियाः अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.