Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

रेल पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

विशेष संवाददाता 14-02-2025
148

जमानियां। स्टेशन बाजार के डिगरी गांव से पश्चिम की ओर रेल पुलिया के नीचे शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

राहगीरों ने डिगरी गांव से पश्चिम रेलवे पुलिया के किलोमीटर संख्या 712/15 के नीचे औंधे मुंह गिरे युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। शव के पास से मोबाइल फोन और थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के ड्राइवर का आई कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान मथारे गांव निवासी 32 वर्षीय विक्की शर्मा के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के अनुसार, विक्की स्कूल वाहन ड्राइवर था और तीन-चार दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था, जिसके बाद से उसकी खोजबीन की जा रही थी। विक्की चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी पहली शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन विवाह विच्छेदन हो गया था। इसके बाद डेढ़ साल पहले उसकी दूसरी शादी हुई थी और दो महीने का एक बेटी भी है। गुरुवार, 15 फरवरी को उसके छोटे भाई बृजेश शर्मा का तिलक समारोह होना था, लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजे परिजनों को विक्की के शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के चेहरे और नाक से खून निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है।  घटनास्थल चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ होने के कारण मौके पर धीना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post navigation

Previous: गाजीपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से दहेज हत्या के आरोपियों को 7 साल का सश्रम कारावास
Next: गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने रिकर्व इवेंट में जीता स्वर्ण, जिले का बढ़ाया मान

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.