Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

15 छात्र नकल करते पकड़े गए, रेस्टीकेट

विशेष संवाददाता 21-02-2025
2101

जमानियां। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शुक्रवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्टेशन बाजार में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने 15 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा, जिन्हें तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित (रेस्टीकेट) कर दिया गया।

केंद्राध्यक्ष प्रो. श्रीनिवास सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षा में कुल 737 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 728 शामिल हुए, जबकि 09 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उल्लेखनीय है कि इस महाविद्यालय को क्षेत्र के नौ बीएड कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी रखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य डॉ. नीतू सिंह और मनोज कुमार सिंह ने 15 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इन सभी को विश्वविद्यालय के नियमों के तहत रेस्टीकेट किया गया। परीक्षा संचालन में कक्ष परिप्रेक्षक डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. कंचन कुमार राय, विपिन कुमार, सौरभ कुमार सिंह और डॉ. महेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: डीसीसी/डीएलआरसी बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने ऋण प्रवाह बढ़ाने के दिए निर्देश
Next: गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई कार, चार की मौत

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.