Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई कार, चार की मौत

विशेष संवाददाता 21-02-2025
100

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब महाकुंभ से स्नान कर लौट रही तेज रफ्तार कार गिट्टी से लदे खड़े ट्रेलर के पीछे घुस गई।

मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। सभी प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद बिहार लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बिहार की डॉ. सोनी यादव अपने बुआ, एक असिस्टेंट, एक परिचित मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) अरविंद यादव और ड्राइवर सलाउद्दीन के साथ सफर कर रही थीं। गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डॉ. सोनी यादव, उनके ड्राइवर सलाउद्दीन, उनकी बुआ और एमआर अरविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असिस्टेंट विपिन शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया, जबकि घायल विपिन शाह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post navigation

Previous: 15 छात्र नकल करते पकड़े गए, रेस्टीकेट
Next: गाजीपुर में माटीकला कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक का वितरण

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.