Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बकरी खेत में घुसने पर हुआ विवाद, महिला के साथ मारपीट

विशेष संवाददाता 06-03-2025
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र के मतसा गाँव में बकरी के खेत में चरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता मंजू देवी पत्नी राजकुमार यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

घटना 5 मार्च 2025 को सुबह करीब 11 बजे की है। पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी की बकरी उनके गेहूँ के खेत में चर रही थी। जब उन्होंने विरोध किया और बकरी को हटाने के लिए कहा, तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान गाली-गलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई, जिससे पीड़िता को कई जगह चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने थाना जमानियां में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: विदेशों में रोजगार के अवसरों पर गाजीपुर में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित
Next: महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में एनएसएस शिविर के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.