Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

विशेष संवाददाता 12-03-2025
khabarlogo

जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर सती अनुसुईया शिक्षा निकेतन और शिव गंगा ढाबा के बीच सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय शंकर पटेल उर्फ बीर बहादुर निवासी ग्राम सुहवल, अपने मित्र कन्हैया पटेल के साथ मोटरसाइकिल से गाजीपुर जा रहे थे। वे वहां स्थित शिवम अस्पताल में भर्ती पड़ोसी मुन्ना सिंह यादव को देखने के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय शंकर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कन्हैया पटेल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल, गाजीपुर भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई गौरीशंकर पटेल ने थाना सुहवल में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है और मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। हादसे से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में राजू दिवाकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह
Next: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं एक्सपोजर विजिट पर रवाना

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.