Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गाजीपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर डबल मर्डर केस का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 22-03-2025
IMG-20250322-WA0029.jpg

गाजीपुर। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर उचौरी डबल मर्डर केस के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में असलहों समेत गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार, 21 मार्च को खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में दो युवकों के शव पाए गए थे। मृतकों की पहचान अमन चौहान (20 वर्ष) पुत्र प्रकाश चौहान और अनुराग सिंह उर्फ भोनू (22 वर्ष) पुत्र संजय सिंह, निवासीगण चिलौना कला, थाना खानपुर के रूप में हुई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना खानपुर, थाना सैदपुर एवं स्वाट/सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से लगाया गया था। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 21/22 मार्च की रात जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना खानपुर पुलिस को सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल आरोपी रामपुर क्रॉसिंग की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए सैदपुर की ओर भागने लगे। पुलिस ने सूचना देते हुए पीछा किया, जिस पर आरोपियों ने बाइक मोड़कर सिधौना की तरफ भागने का प्रयास किया। ग्राम पटना के पास खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी और वे घायलावस्था में पकड़े गए, जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित सोनकर (23 वर्ष) पुत्र पिंटू सोनकर और मेराज (22 वर्ष) पुत्र कासिम, निवासी उचौरी थाना खानपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने उचौरी डबल मर्डर में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया और फरार आरोपी की तलाश में अभियान जारी है।

मुठभेड़ में शामिल टीम

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी खानपुर, थाना प्रभारी सैदपुर, तथा स्वाट/सर्विलांस टीम जनपद गाजीपुर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: चाहे जितना लगाए जुर्माना हम करेंगे अपने मन से काम
Next: बकायेदार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वाहन किया गया जब्त

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.