Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पाण्डेय मोड़ पुलिस हमला: ₹25,000 का इनामी अभियुक्त पप्पू गिरफ्तार

ब्यूरो 22-04-2025
IMG-20250422-WA0001.jpg


जमानिया। वर्ष 2022 के बहुचर्चित पाण्डेय मोड़ पुलिस हमला प्रकरण में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त पप्पू पुत्र सुभाष, निवासी गढ़ भैदपुर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मंगलवार सुबह 07:20 बजे दिलदारनगर मार्ग स्थित पुलिया के पास से की गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी देवैथा उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय और कांस्टेबल अरुण पासवान शामिल थे। गौरतलब है कि 13 मार्च 2022 को पाण्डेय मोड़ तिराहे पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल प्रकाश और अंकित कुमार ने पप्पू सहित कुछ लोगों को सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते हुए देखा था। मना करने पर पप्पू और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी थी। देखते ही देखते लगभग 30 से अधिक लोग लाठी, डंडे और पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में कांस्टेबल अंकित कुमार को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहोश हो गए थे। उपद्रवियों ने मौके पर पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष सम्पूर्णानन्द राय और उनकी टीम पर भी ईंट-पत्थर फेंककर सरकारी वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। पुलिस की इस टीम में कांस्टेबल अमरजीत यादव, रंजीत कुमार, नन्दलाल कुशवाहा, अतुल मिश्रा, रविन्द्र आदि शामिल थे। घटना के दौरान सड़क पर भगदड़ मच गई थी और राहगीर अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे थे। इस मामले में कुल 31 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें 7 सीएल एक्ट भी शामिल है। इसके अतिरिक्त पप्पू सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 174 ए भा.द.वि. के तहत भी मामला दर्ज था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में कानून का भय एक बार फिर स्थापित हुआ है।

Post navigation

Previous: होटल के टॉप फ्लोर के किचन में लगी आग,स्टाफ ने आग पर तत्काल पा लिया काबू
Next: निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की पहल पंजीकृत कराएं और लाभ उठाएं

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.