Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बिंद मोड़ पर अंडा न देने पर दुकानदार से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 23-04-2025
khabarimg


जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिंद मोड़ पर रविवार रात अंडे की दुकान पर अंडा न देने को लेकर हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर निवासी पीड़ित प्रमोद 21 अप्रैल की रात लगभग 9:45 बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक चार पहिया वाहन में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे और अंडे की मांग करने लगे। दुकानदार प्रमोद ने उन्हें बताया कि वह दुकान समेट चुके हैं और अब अंडा बनाकर नहीं दे सकते।
इस बात पर युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रमोद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रमोद ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि वे युवक दुकान के अंदर घुस आए और लात-घूंसों तथा मुक्कों से उनकी पिटाई करने लगे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित प्रमोद ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post navigation

Previous: अनुपम यादव ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 237वीं रैंक
Next: सिंचाई परियोजना के टेंडर में धांधली का आरोप, ठेकेदार ने दर्ज कराई धमकी की रिपोर्ट

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.