Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया में सनसनी ईंट भट्ठे से छह बच्चे लापता, एसपी ने संभाला मोर्चा

ब्यूरो 27-04-2025
IMG-20250427-WA0010.jpg


जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से छह बच्चों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना 22 अप्रैल की है, लेकिन परिजनों द्वारा दो दिन बाद तहरीर दिए जाने पर रविवार को मामला सामने आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा स्वयं कोतवाली पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों को बच्चों की बरामदगी के लिए सख्त निर्देश दिए। एसपी के कोतवाली पहुंचते ही पुलिस महकमे में तेजी आ गई।
पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह लगातार बच्चों की तलाश में इलाके का चक्रमण कर रहे हैं। पुलिस ने ईंट भट्ठे का निरीक्षण कर वहां काम करने वाले लोगों से गहन पूछताछ की है। बच्चों की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं, और पुलिस के अनुसार सर्विलांस टीम भी संभावित सुराग जुटाने में सक्रिय है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस ने दिलदारनगर, जमानिया, सुहवल, रेवतीपुर सहित आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें अपने-अपने इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गांव से गुजरने वाले बस चालकों और अन्य लोगों से भी बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गावा निवासी ओम प्रकाश बनवासी पिछले एक वर्ष से अपने परिवार के साथ उमरगंज नई बस्ती के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे हैं। 22 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे उनके तीन बच्चे – कुमारी अतवारी (13 वर्ष), अर्जुन (12 वर्ष) और रोशन (9 वर्ष) – तथा अन्य मजदूरों के तीन बच्चे – कुमारी लक्षमीना (6 वर्ष), कुमारी बेफी (6 वर्ष) और अमित (10 वर्ष) – खेलते समय अचानक लापता हो गए। इनमें से तीन बच्चों की तस्वीरें उपलब्ध हैं, जबकि लक्षमीना, बेफी और अमित की तस्वीरें परिजनों के पास नहीं हैं। परिजनों ने घटना के दो दिन बाद, 25 अप्रैल को जमानिया कोतवाली में बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश तेज कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं और लगातार पूछताछ जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चों को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और आशंका का माहौल पैदा कर दिया है।

Post navigation

Previous: जमानिया में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
Next: जमानिया बहादुरपुर में घर निर्माण के दौरान परिवार पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.