Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जर्जर गंगा सेतु बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

ब्यूरो 07-05-2025
IMG-20250507-WA0005.jpg


जमानिया। धरम्मरपुर और करंडा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण गंगा सेतु इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण खतरे का पर्याय बन गया है। पुल की ऊपरी सतह पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें से लोहे की छड़ें तक बाहर निकल आई हैं। यह जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है और किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकती है।
स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने स्वयं पुल का निरीक्षण किया। पुल की खस्ता हालत देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की और तत्काल लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मरम्मत कार्य शुरू करने की सिफारिश की है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने पुल से प्रतिदिन गुजर रहे ओवरलोड वारोक लगाने की भी पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण पुल की स्थिति और भी खराब होती जा रही है।
इस संबंध में बात करते हुए एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा, “यह पुल इस क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसकी वर्तमान स्थिति को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। हमने उनसे अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।” स्थानीय नागरिकों ने भी सेतु की मरम्मत को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है और लोगों का आवागमन भी बाधित हो जाएगा। अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देता है और पुल की मरम्मत का कार्य कब शुरू होता है।

Post navigation

Previous: तहसील प्रशासन का बकायेदारों पर शिकंजा, एक लाख की वसूली
Next: गाजीपुर डीएम ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.