Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो 08-05-2025
IMG-20250508-WA0011.jpg


जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुढाडीह गांव का रहने वाला चंदन पासी (25) अपनी मां का इलाज कराकर वापस गांव छोड़ने के बाद अपने मित्र राम सेवक उर्फ कल्लू (28) के साथ स्टेशन पर स्थित उसके होटल जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में चंदन पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि राम सेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक चंदन पासी के शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने घायल राम सेवक को इलाज के लिए तत्काल एक अज्ञात अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जमानियां स्टेशन पर हुए एक सड़क हादसे में चंदन पासी नामक युवक की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद खबर के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Post navigation

Previous: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत रेवतीपुर में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपियों को आजीवन कारावास सहित कठोर सजा
Next: जमीनी विवाद में मारपीट, पीड़ित परिवार पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.