Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, रिपोर्ट लिखाने गए पीड़ित को भेजा जेल!

ब्यूरो 10-05-2025
khabarimg


गहमर। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। पीड़ित आदित्य कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने घर का निर्माण करा रहे थे, तभी पड़ोसी धर्मेन्द्र, रामानुज, अछैबर, बाबूलाल और धनमान लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने उनके पिता अर्जुन कुशवाहा, माता कुन्ती देवी और भाभी चाँदनी के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। आदित्य ने बताया कि यह घटना 17 जनवरी को हुई थी। जब वे घायल परिजनों को लेकर थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद दरोगा ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षियों के एक रिश्तेदार, जो डीएसपी के पद पर हैं, उनके प्रभाव में गहमर पुलिस ने उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। जमानत के बाद पीड़ित का प्राथमिक उपचार जमानियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
आदित्य ने बताया कि जमानत मिलने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत भेजी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत, विपक्षियों ने पीड़ित के खिलाफ ही एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है।
अब पीड़ित आदित्य ने न्यायालय में अर्जी देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि विपक्षी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में मारपीट, पीड़ित परिवार पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Next: पत्नी को स्टेशन छोड़ने जा रहे युवक से मारपीट, पत्नी से भी दुर्व्यवहार, तीन पर केस दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.