Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • खबर ⁄ समाचार

₹9.56 लाख व्यापार कर बकाया गरुआ मकसूदपुर से बकायेदार गिरफ्तार

ब्यूरो 11-05-2025
khabarimg


जमानिया। तहसील प्रशासन ने व्यापार कर की वसूली में सख्ती दिखाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के निर्देश पर राजस्व टीम ने गरुआ मकसूदपुर गांव निवासी संदीप कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर ₹9,56,000 का व्यापार कर बकाया था।

तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि संदीप कुमार राय पिछले एक वर्ष से अधिक समय से व्यापार कर जमा नहीं कर रहे थे। राजस्व वसूली अभियान के तहत गठित टीम, जिसमें नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, संग्रह अमीन अरुण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रभात कुमार, धनंजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, राधेश्याम सिंह एवं रामदूबार सिंह शामिल थे, ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
तहसीलदार वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बकायेदारों के खिलाफ अब सख्त रवैया अपनाया जा रहा है और कर चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में गरुआ मकसूदपुर के बड़े बकायेदार संदीप कुमार राय को पकड़ा गया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि पकड़े गए बकायेदार द्वारा जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो उनके खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है।

Post navigation

Previous: लोदीपुर खास में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तहसीलदार ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
Next: डेवढ़ी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.