Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

कसेरा पोखरा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, शादी का माहौल मातम में बदला

ब्यूरो 20-05-2025
IMG-20250520-WA0001.jpg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जमानिया-दिलदारनगर मार्ग पर कसेरा पोखरा गांव के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल टकराने के कारण 18 वर्षीय युवक विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

सराय मुरादअली निवासी विजय कुमार सोमवार रात करमा गांव से अपनी मौसी की बेटी की शादी के पकवानों की तैयारियां देखकर बाइक से बिना हेलमेट लगाए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कसेरा पोखरा के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में माता-पिता, दो भाई और तीन बहनें हैं। उसके पिता सुभाष राम दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। विजय की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को विजय के बड़े पापा के बेटे और मौसी की बेटी की शादी थी, लेकिन इस दुखद घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सरायमुरादअली निवासी विजय की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post navigation

Previous: गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, गर्मी से बचाव पर जोर
Next: जमानिया में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.