Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

‘सुलभ’ से ‘लभ’ तक… जमानिया तहसील में बोर्ड की गलती बनी हँसी का विषय

ब्यूरो 25-05-2025
IMG-20250525-WA0005.jpg


जमानिया।  जमानिया तहसील परिसर में जनता की सुविधा के लिए बना सुलभ शौचालय इन दिनों अपने नाम को लेकर चर्चा का केंद्र बन गया है। शौचालय के नए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर ‘सुलभ शौचालय’ के बजाय ‘लभ शौचालय’ लिखा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हँसी रोक नहीं पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल

जहाँ एक ओर दीवारों पर अब भी सही नाम “सुलभ शौचालय” बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है, वहीं लाइट बोर्ड की इस अजीबोगरीब गलती ने तहसील और नगर पालिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल होने का सुनहरा मौका दे दिया है। लोगों में यह व्यंग्य चल रहा है कि “शौच के साथ अब अन्य लाभ भी मिलेगा!” रात के अंधेरे में लोगों को आसानी से दिखाई देने के लिए लगाया गया यह लाइट बोर्ड, किन्हीं कारणों से ‘सु’ अक्षर छिप जाने या बोर्ड का कुछ हिस्सा टूट जाने के कारण केवल ‘लभ’ ही दिखा रहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
प्रशासन की लापरवाही पर सवाल स्थानीय नागरिकों, जिनमें मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, गोविंद चौबे जैसे लोग शामिल हैं, का कहना है कि यह लापरवाही केवल हास्य का विषय नहीं, बल्कि प्रशासन की अनदेखी का प्रतीक भी है। एक नागरिक ने व्यंग्य करते हुए कहा, “अब लोग शौचालय जाएँ या इसका फोटो खींच कर वायरल करें?” फिलहाल, लोग इस ‘लभ शौचालय’ को देख-देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि बोर्ड को जल्द से जल्द सही करवाकर समाज में एक बेहतर संदेश दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: जमानिया से नाबालिग युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
Next: एसडीएम के निर्देश पर जमानिया के वार्डों में शुरू हुई सफाई, लोगों ने ली राहत की सांस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.