Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

राजस्व मामलों में अब लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई एसडीएम चौरसिया

ब्यूरो 30-05-2025
IMG-20250530-WA0001.jpg


जमानियां। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्योति चौरसिया ने राजस्व मामलों में कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीमांकन या पत्थरगड़ी के कार्यों में जानबूझकर बाधा डालने या निर्धारित सीमाचिह्नों को हटाने पर अब बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी, बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 21/24 के तहत न्यायालय में विचाराधीन मामलों में अंतिम आदेश पारित होने के बाद सीमांकन या पत्थरगड़ी की प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता है कि आदेश के बावजूद विपक्षी जानबूझकर सीमा निर्धारण में बाधा डालते हैं या लगाए गए पत्थरों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। यह न केवल न्यायालय की अवमानना है, बल्कि कानून का स्पष्ट उल्लंघन भी।
उन्होंने तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
उपजिलाधिकारी की यह सख्त चेतावनी राजस्व विवादों से जुड़े सभी पक्षों के लिए एक कड़ा संदेश है कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान करें, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अब राजस्व विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Post navigation

Previous: पी.जी. कॉलेज में चार नकलची रस्टीकेट बीएड और बीबीए परीक्षाओं में पकड़े गए
Next: शराब के नशे में विवाद, युवक की हत्या आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.