Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

शराब के नशे में विवाद, युवक की हत्या आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

ब्यूरो 30-05-2025
IMG-20250530-WA0002.jpg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस को देवढ़ी गांव के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद मृतक की पहचान चंदौली जनपद के परसडीहा गांव निवासी विनोद बिंद के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके भाई रमेश बिंद ने की। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को एक टूटी हुई घड़ी मिली। मृतक की पत्नी वंदना ने पहचान कर बताया कि यह घड़ी जलालपुर (चंदौली) निवासी विवेक सिंह की है। पुलिस ने विवेक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद विवेक स्वयं थाने पहुंचा। पूछताछ में विवेक ने बताया कि मृतक विनोद और उसके बीच पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात जब विनोद शराब पी रहा था, तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान विवेक ने पीछे से लोहे की रॉड से विनोद के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी विवेक को घटनास्थल पर ले गई। इसी दौरान विवेक ने पहले से छिपा कर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी विवेक के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके पर ही दबोच लिया गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जमानिया में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: राजस्व मामलों में अब लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई एसडीएम चौरसिया
Next: बारात से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, पांच-छह अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.