Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बारात से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, पांच-छह अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज

ब्यूरो 30-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानियां। चांदपुर नई बस्ती निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में गुरुवार को पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में चांदपुर नई बस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई प्रदीप कुशवाहा (28) बीते 28 मई 2025 को अपने रिश्तेदार राकेश कुशवाहा की बारात में ग्राम गढ़ही चक जहरुल्ला गए थे। बारात के दौरान घरातियों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसे प्रदीप ने मौके पर ही सुलझा दिया था।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वर पक्ष का रिश्तेदार रामसेवक, जो बुढ़ाडीह का निवासी और राकेश का सगा बहनोई है, ने प्रदीप से रंजिश पाल ली। उसने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर प्रदीप पर हमला करने की साजिश रची। योजना के तहत हमलावरों को पहले से ही रेलवे क्रॉसिंग रोड, गढ़ही चक जहरुल्ला पर घात लगाकर खड़ा कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, 29 मई 2025 की सुबह लगभग 4:30 बजे जब प्रदीप मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी रामसेवक ने मोबाइल से अपने साथियों को इशारा किया। प्रदीप के वहां पहुंचते ही पांच-छह हमलावरों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह मरणासन्न अवस्था में बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल भाई को तत्काल जमानियां थाने लेकर आए। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Post navigation

Previous: शराब के नशे में विवाद, युवक की हत्या आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Next: जमानियां में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.