Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

जमानियां में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

ब्यूरो 30-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250530-WA0009.jpg


जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता प्रतिमा (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद आलोक सहित छह ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। प्रतिमा की शादी वर्ष 2024 में हुई थी।

मृतका की मां संजू देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। मां का आरोप है कि शुक्रवार को अचानक प्रतिमा के पति आलोक ने फोन पर उसकी मृत्यु की सूचना दी। जब वह अपने गांव उसियां से ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान के साथ बघरी पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा का शव चौकी पर पड़ा था और उसके गले पर एक गहरा निशान था, जो गला दबाने की ओर इशारा कर रहा था।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर प्रतिमा के पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। ग्राम प्रधान तबरेज खान ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: बारात से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, पांच-छह अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज
Next: जमानियां में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.