Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122

गाज़ीपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिलाधिकारी गाजीपुर और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर सिंह एवं यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान एवरग्रीन, सनसाइन सहित 12 विद्यालयों के स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, चालक सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रपत्रों की जांच की गई। साथ ही स्कूल वाहनों को निर्धारित मानकों का पालन करने तथा बच्चों को स्कूल आने-जाने में एक घंटे से अधिक समय न लगने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मानकों का पालन नहीं करने पर टीम ने 24 वाहनों का चालान कर कुल 3 लाख 12 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों को सीज किया गया। इनमें एवरग्रीन विद्यालय के तीन तथा सनसाइन विद्यालय का एक वाहन शामिल है। सनसाइन का सीज वाहन करीब 25 वर्ष पुराना बताया गया है।

परिवहन एवं यातायात विभाग ने विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Post navigation

Previous: जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान
Next: जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.