Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बैंक में चोरी करने का हुआ प्रयास

विशेष संवाददाता 21-03-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के करहिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी का असफल प्रयास किया गया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर सहित सीपीयू लेकर चले गए और बैंक के सामानों को नुकसान पहुंचाया।

शाखा प्रबंधक दीपक सिंह के द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर के मुताबिक ऑफिस अटेंडेंट विमला देवी एवं सफाई कर्मी सुरेंद्र शनिवार को सुबह 9:30 बजे जब ऑफिस का दरवाजा खोलने गए तो उनको ऑफिस का सामान इधर-उधर दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने शाखा प्रबंधक दीपक सिंह को दी। चोरों ने बैंक के बाएं तरफ की खिड़की को काटकर अंदर प्रवेश कर गए और लॉकर रूम का ताला तोड़कर बैंक लॉकर को गैस कटर से काटने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब सफलता हाथ नहीं लगी तो सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, नेटवर्क सिस्टम आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही कैमरे का डीवीआर, हार्ड ड्राइव, पावर सप्लाई एवं एक कंप्यूटर का सीपीयू उठाकर लेकर चले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।
इस बाबत कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी का असफल प्रयास किया गया है ब्रांच मैनेजर के द्वारा तहरीर मिली है संदिग्धों पर नजर रखते हुए छानबीन की जा रही है जल्दी चोरो का पता लगा लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: आरक्षण सूची पर बावनो दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा ने उठाया सवाल
Next: कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.