Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सड़क हादसे में छात्रा की मौत

विशेष संवाददाता 23-03-2021
IMG-20210323-WA0009

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगसर जमानियाँ मार्ग पर विशुनपुरा गाँव के दलित बस्ती के पास अपने ननिहाल घूमने आई छात्रा की आज सुबह करीब साढे नौ बजे पीकप से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रख बांस बल्लियों से घेरकर जाम कर दिया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई । हादसे की जानकारी होते ही मृत छात्रा के गांव में जहाँ मातम पसर गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते विलखते हुए घटना स्थल की तरफ पहुँच गये, लोगों ने मौके पर आलाधिकारियों को बुलाने, पिडित को सरकारी आर्थिक सहायता, आवास आदि की मांग करने के साथ ही अधिकारियों के न आने पर प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद जिंदाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण वहां असहजता की स्थिति उत्पन्न हो गई ,नगसर हाल्ट थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह एवं उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार के द्वारा काफी समझाने- बुझाने के उपरांत करीब पांच घंटों के वाद देर शाम तीन बजे जाम समाप्त होने के वाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेंजने के साथ ही मृत छात्रा के पिता संतोष के तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी ।
पीडित परिजनों के मुताबिक कक्षा पांच की छात्रा खुशबू 14 वर्ष निवासी ढढनी रणवीर थाना सुहवल पिछले दिनों अपने मां सुनीता के साथ अपने ननिहाल विशुनपुरा नाना वंशरोपन के यहां आई थी, मां उसे छोड अपने गाँव ढढनी चली गई ।मंगलवार की सुबह नाना के मना करने के बावजूद वह जानवरों के लिए चारा लेने सिवान में अपनी नानी फुलमतिया देवी के साथ निकल पडी, चारा सर पर लेकर आते समय घर के पास सडक पर पिछे से आ रही तेज रफ्तार पीकप उसे रौदते हुए करीब दस मीटर तक घसीटती रही यह देख अगल बगल के लोगों ने शोर मचाने के साथ ही उसका बाईक से पिछा शुरू कर दिया, मगर चालक वाहन को नगसर थाने में छोडकर फरार हो गया ।जिसके बाद दलित बस्ती के आक्रोशित महिला पुरुषों ने शव को सडक पर जाम करने के साथ ही मागों के पूरा करने व आलाधिकारियों के न आने पर नारेबाजी शुरू दी ।मृत छात्रा अपने तीन बहन एवं एक भाई में तीसरे नंम्बर पर थी, मृत छात्रा के पिता संतोष घर पर ही रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है ।
परिजनों के मुताविक वह पढने में काफी होनहार थी इसी के बदौलत उसका नाम खुशबू रखा गया ।घंटो बाद मौके पर नायब तहसीलदार जमानियाँ चंद्रशेखर वर्मा,लेखपाल सहित पहुँच पीडितों को हर जरूरी सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ।इस मामलें में नगसर हाल्ट थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेंज दिया गया है, और मृत छात्रा के पिता संतोष राम के तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है और वाहन को कब्जे में ले सीज कर दिया गया है ।

Post navigation

Previous: स्वयं लगाएं मास्क और परिजनों का रखे ख्याल
Next: गोवंशीय बैल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.