Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

ग्राम प्रधान प्रत्याशी के पुत्र को हमलावरों ने मारी गोली

ब्यूरो 29-04-2021
IMG-20210429-WA0013

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार देर रात प्रधान प्रत्याशी नंदलाल का बेटा महावीर गांव में अपने समर्थकों के घर पर गया था। वहां से निकला तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसे गोली मार दी। समर्थकों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

युवक को गोली मारने की जानकारी के बाद प्रत्याशी समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या में पूर्व प्रधान मनोज सिंह के मकान हमला कर दिया और बाहर खड़े कार, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों से घर में आग लगा दी। आगजनी के बाद पूर्व प्रधान महिलाओं और परिजन समेत पीछे के दरवाजे से जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी तो सीओ सैदपुर, एसओ सादात समेत पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। जिससे स्थिति नियंत्रण में हुई। पुलिस गोली मारने वाले हमलावरों व आगजनी करने वालों को चिन्हित कर दबिस दे रही है। घटना के बाद रात्री में पुलिस अधीक्षक ने सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर पीड़ित व्यक्ति का हाल जाना तथा पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली। तत्पश्चत घटनास्थल का निरीक्षण भी किया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।

Post navigation

Previous: समर्थको में कहासुनी के बाद हुई मारपीट
Next: पुलिस अधीक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.