Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

एक सिलेंडर से छह लोगों को ऑक्सजीन देने की बनाई गई व्यवस्था

ब्यूरो 30-04-2021
IMG-20210430-WA0017

गाजीपुर। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर कार्य कर रहे हैं । वर्तमान में सभी गंभीर कोरोना उपचाराधीनों को ऑक्सीज़न मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जिससे एक साथ कई उपचारधीनों को ऑक्सीज़न आसानी से मिल सके । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने उचित व्यवस्था बनाकर एक सिलेंडर से छह मरीजों को पाइपलाइन की तरह ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अचानक से ऑक्सीजन की मांग बढ़ जाने की वजह से विभाग पर काफी दबाव बढ़ गया है। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर में लगने वाले उपकरण की भी कमी बाजार में बन गई है जिसको देखते हुए उन्होंने एक पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीज़न की व्यवस्था बनाने की सोची और इसके लिए उन्होंने कर्मचारी अनिल की मदद लिया। इससे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और सहेडी स्थित शम्मे गौसिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड-19 के उपचाराधिन को ऑक्सीजन देना भी शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक की पाइप, पाइप कनेक्शन में लगने वाला टी, जॉइंटर और टोटी लगाया है और इसे एक सेट बनाने में करीब 1600 से 2000 रुपये का खर्च आ रहा है। लेकिन बात खर्चे की नहीं है, बात हालात से कैसे कम संसाधन में अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जाए यह जरूरी है। इसी सोच से यह व्यवस्था बनाई गयी और अब कम सिलेंडर होने पर भी हम अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस तरह की व्यवस्था हो जाने के बाद इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले मरीज ऑक्सीजन की कमी से बच सकेंगे, क्योंकि एक या दो सिलेंडर से इमरजेंसी को आसानी से संभाली जा सकती है। बाकी अन्य ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल हम अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए आसानी से कर उनकी जान बचा सकते हैं |

Post navigation

Previous: उम्मीदवारों और मतगणना एजेन्टों को डीएम ने दिया निर्देश
Next: तेज ऑधी-पानी के साथ ओला गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.