Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

वांछित पॉच अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 13-05-2021
IMG-20210513-WA0013

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2021 धारा 147,149,323,504,452,304 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 05 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुरस्कार घोषित/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नन्दगंज के नेतृत्व में 13.05.2021 को उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह मय हमराही हे0का0 अनिरूद्ध कुमार द्विवेदी, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 देवानन्द, का0 धीरज राव भाष्कर क्षेत्र मे मौजूद थे तथा आपस मे अपराध एवं अपराधियो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि सूचना मिली कि 09.04.2021 को दो पक्षो मे आपसी विवाद व वोट डालने की बात को लेकर मारपीट की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 84/2021 धारा 147,149,323,504,452 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना के दौरान धारा 304 की बढ़ोत्तरी की गई थी । उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तगण यूबीआई बैंक फतेहउल्लाहपुर के सामने खडे है तथा कही जाने के लिए बस का इन्तजार कर रहे है, यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर घेराबन्दी कर वहां खडे पाचों व्यक्ति को पकड लिया । पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा अपना नाम नारद यादव, तारकनाथ यादव, शोभनाथ यादव, अंगद यादव, संजय यादव पुत्रगण रणजीत यादव निवासीगण ग्राम शिकारपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया। अभियुक्तों को समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त शोभनाथ यादव के निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त डण्डे को अभियुक्त शोभनाथ के घर भूसा वाले कमरे मे से एक अदद बास का डण्डा बरामद हुआ ।

Post navigation

Previous: हत्या का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Next: देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.